ख़ैरागढ़ 00 प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. व्याख्याता (एल बी) संघ कमलेश्वर सिंह ने संचालक लोक शिक्षण संचानालय छ. ग. रायपुर के व्याख्याता ई एल बी व टी एल बी की 1.4.2023 की स्थिति मे आनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर 25 जून तक दावा आपत्ति मंगाए जाने को स्वागत योग्य बताया है l साथ ही छ. ग. व्याख्याता (एल बी) संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह राजपूत ने ये आशंका जाहिर की है कि व्याख्याता (एल बी) सवर्ग मे उठ रहे असन्तोष की भावना को दबाने के लिए कोई शिगूफा तो नहीं छोड़ा गया है? कमलेश्वर सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग से मांग की है कि यदि वास्तव मे प्राचार्य के पद पर पदोंनति की कार्यवाही करनी है तो प्राचार्य के कुल स्वीकृत पद मे से 30% पदों की संख्या के अनुपात मे 30 जून तक 1998 से आज पर्यंत तक नियुक्त और वर्तमान मे कार्यरत व्याख्याता ( ई एल बी) लगभग 801 पद, व्याख्याता ( टी एल बी) 350 की पिछले 5 वर्ष की गोपनीय चरित्रवली एवम आर्थिक संपदा की जानकारी मगाएँ जैसे पुराने व्याख्याताओ का मगाएँ जा रहे है l
1998 से नियुक्त व्याख्याताओं को नहीं मिल रहा लाभ
कमलेश्वर सिंह प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि एक सहायक शिक्षक (पंच./न नि. ) रहते हुए 7 वर्ष में शिक्षक पद व शिक्षक पद से व्याख्याता (पंच./न नि) के पद पर पदोंनत् होकर एक 1998 से नियुक्त व्याख्याता के बराबर वेतन ले रहा है। सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला प्रधान पाठक, पूर्व मा. शाला मे शिक्षक वही शिक्षक पूर्व मा. शाला मे प्रधान पाठक और व्याख्याता बन गए है और उस पद का वेतन प्राप्त कर रहे है। वही 1998 से नियुक्त व्याख्याता (एल बी) को ना तो एक ही पद मे 10 वर्ष पूर्ण तिथि मे उच्चतर वेतन मान दिया गया और ना तो पदोन्नति दी गयी है।
जुलाई माह तक पूर्ण हों रिक्त पद
कमलेश्वर सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर मांग की है हायर सेकंडरी स्कूलों में रिक्त प्राचार्य के पद पर माह जुलाई मे पदोंनति से पूर्ण कर दिया जाए। ताकि शालाओ मे पूर्ण कालिक प्राचार्य के उच्च शिक्षा की गुणवत्ता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके l उन्होंने पदोन्नति से वंचित सभी वर्ग के शिक्षक (एल बी) सवर्ग को जो एक ही पद पर पूर्व सेवा को जोड़कर 10 वर्ष पूर्ण कर लिए उन्हें प्रथम उच्चतर वेतन मान तथा 20 वर्ष पूर्ण करने वालों को दूसरा उच्चतर वेतन मान देनें का आदेश प्रसारित करने की मांग की है l