ख़ैरागढ़ 00 शनिवार से चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर खैरागढ़ में शुरू हुआ । अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के दिन सूर्य नमस्कार में शामिल प्रतिभागियों को निर्मल त्रिवेणी अभियान पुरस्कृत करेगा। अभियान के संयोजक सूरज देवांगन ने बताया कि योग दिवस को देखते हुए अभियान के योग शिक्षक राजीव सिंह व गौतम सोनी द्वारा शनिवार 17 जून से बुधवार 22 जून तक चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन टिकरापारा के राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे किया जा रहा है। सुबह साढ़े पांच से सात बजे तक योग गुरूओं द्वारा करे योग रहे निरोग को लेकर विभिन्न प्रकार के योगासनों व व्यायाम की जानकारी दी जाएगी। वही बुधवार 21 जून को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के दिन सुबह सूर्य नमस्कार में शामिल प्रतिभागियों को अभियान द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। संयोजक सूरज देवांगन ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।