×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

आरएसएस करेगा योग दिवस पर आयोजन Featured

ख़ैरागढ़ 00 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर नगर खैरागढ़ के सांस्कृतिक भवन में 21 जून दिन बुधवार को योग के प्रोटोकॉल के तहत विशाल योगाभ्यास व एक पेड़ देश के नाम हमर जिला हरियर जिला हमर जिला स्वच्छ सुंदर जिला अभियान के तहत बीजारोपण से वृक्षारोपण किया जाना है। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व फतेह मैदान में प्रतिदिन प्रात: 6.00 से 7:00 बजे तक योग के पाठ्यक्रम में प्रोटोकॉल के तहत खड़े होकर, बैठकर और लेटकर किए जाने वाले आसनों के साथ कमर, गर्दन कंधो से सम्बन्धित व्यायामों के साथ कपालभाति, अनुलोम- विलोम, भ्रामरी प्राणायामा के साथ ध्यान का अभ्यास कराया जायेगा।


पर्यावरण प्रांत प्रमुख डॉ. अनिल का मार्गदर्शन होगा प्राप्त


 नगर के गणमान्य नागरिक बन्धु भगिनी. मातृशक्ति युवा मित्र व विद्यार्थी 21 जून को प्रात: 6:00 से 8:00 बजे तक स्थान सांस्कृतिक भवन में योगानुकुल वस्त्र धारण कर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सर्वोत्तम स्वास्थ्य को प्राप्त कर अपने शरीर में रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये तथा आध्यात्मिक उन्नति को प्राप्त कर सके। इस अवसर पर हमारे छत्तीसगढ़ प्रांत के पर्यावरण गतिविधि प्रांत प्रमुख डॉ अनिल का मार्गदर्शन एवं सान्निध्य प्राप्त होगा। 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.