खैरागढ़ 00 मंडल भाजपा अध्यक्ष विनय देवांगन ने पालिका में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। दूसरी बार वार्ड क्रमांक 16 से निर्वाचित हुए विनय ने कहा पालिका के हर काम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
सार्वजनिक शौचालयों के हालात बद से बदतर हो चुके है। कहीं टॉयलेट सीट टूटा हुआ है तो कहीं नल में टोटी नहीं है। तो कहीं सेप्टिक टैंक फूटा हुआ है। लेकिन स्वच्छता श्रृंगार के नाम पर हर माह 1 लाख 81 हज़ार रूपए निकालकर पैसों की हेराफेरी की जा रही है। विनय ने कहा यह पैसा केंद्र सरकार के मद से दिया जा रहा है। लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार के प्रश्रय में खुलेआम गड़बड़ियों को अंजाम दिया जा रहा है। पालिका में अध्यक्ष भी कांग्रेस से ही हैं। विनय ने कहा कि जहां - जहां पर घटिया निर्माण को अंजाम दिया गया है। वहां की मरम्मत उसी ठेकेदार से कराया जाए। साथ ही स्वच्छता श्रृंगार के रूप में अब तक दिए गए फंड और किए खर्च की जांच की जाए। विनय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही भाजपा पार्षद दल पालिका का घेराव करेगी।
गुणवत्ता विहीन काम हुआ
शहर के अधिकतर सार्वजनिक शौचालय में नल का टोटी नहीं है, तो कहीं का सीट टूटा हुआ है। टिकरापारा राम मंदिर के पास के शौचालय का सेप्टिक टैंक फूटा हुआ है। जिसे 24 घंटे दुर्गंध निकलते रहता है। शहर के लगभग अधिकतर वार्ड में सीसी रोड निर्माण हुआ है। जिसमें गुणवत्ता हीन काम हुआ है सड़क उखड़ना शुरू हो गया है।