खैरागढ़ 00 जिला में पंचायत उप निर्वाचन 2023 के लिए जिले के रिक्त पंच/सरपंच पदों के ग्राम पंचायतों जिनमे बाजार अतरिया, ठंडार, बरगांव नवागांव, नवागांव कंवर, अचानकपुर नवागांव, रामपुर, भुरभुसी, भावे, समुंदपानी के निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय अनुसूची जारी कर दिया गया है और इस घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गया है।
आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचरण संहिता का पालन कड़ाई से करें"
केसीजी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचरण संहिता का पालन कड़ाई से करें। पंचायत उपचुनाव का मैदान अब तैयार है। नाम वापसी की सीमा खत्म हो जाने के बाद सरपंच के 01 और पंच 08 के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है। अब सरपंच के 01 और पंच के 01 पद के लिए चुनाव होगा। इसके लिए 27 जून को मतदान एवं मतगणना होना है।
सरपंच और पंच के एक-एक पद में होगा मतदान
जिला निर्वाचन शाखा की ओर से जानकारी दी गई कि जिला में सरपंच और पंच के एक-एक पद में होगा मतदान, शेष निर्विरोध। बताया गया कि विकासखण्ड खैरागढ़ के बाजार अतरिया में वार्ड नं. 14 पंच पद हेतु दो प्रत्याशी है, विकासखण्ड छुईखदान में ग्राम ठंडार में सरपंच पर हेतु दो प्रत्याशी है। शेष पंचायतों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाएंगे जिनमें बरगांव नवागांव में सरपंच पद हेतु एक प्रत्याशी द्वारा ही नामांकन दाखिल किया गया है। नवागांव कंवर वार्ड नं. 06 में पंच पर हेतु एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। अचानकपुर नवागांव वार्ड नं. 06 में पंच पर हेतु एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। विकासखण्ड छुईखदान के रामपुर वार्ड नं. 14 से पंच पद हेतु एक प्रत्याशी, भुरभुसी वार्ड नं. 03 से पंच पद हेतु एक प्रत्याशी, भावे वार्ड नं. 10 से पंच पद हेतु एक प्रत्याशी, समुंदपानी वार्ड नं. 1 एवं 5 से पंच पद हेतु एक.एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। इन पंचायत में एक ही उम्मीदवार होने से निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है।