ख़ैरागढ़ 00 रेत की बेजा डंपिंग और डेढ़ गुने रेत में बिक्री को लेकर पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र गौर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जितेंद्र गौर ने कलेक्टर को बताया कि संपूर्ण जिले में रेत की शॉर्टेज बताकर उसे डेढ़ गुनी दरों पर बेचा जा रहा है। गौर ने बताया कि 16 हज़ार रूपए में बिकने वाली रेत 26 हज़ार में बेची जा रही है। अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की चुप्पी का अवैध रेत माफिया जमकर फायदा उठा रहे हैं। कार्यवाही नहीं होने से अवैध रेत परिवहन पर लगाम नहीं कर पा रहे है तो दूसरी ओर जरूरतमंदों को अधिक राशि देकर भी समय पर रेत नहीं मिल पा रही है। बारिश के पहले ही मुख्य बंद होने के चलते शहर सहित आसपास के इलाको में बड़ी मात्रा में अवैध लाभ कमाने रेत का खेल किया जा रहा है।
वसूल रहे डेढ़ गुनी राशि
शहर समेत इलाके में धमतरी, आरंग, चारामा रायपूर इलाके की रेत पहुँचती है। इन इलाको से रोजाना बिना रायल्टी के सैकड़ो ट्रक रेत शहर में पहुँच रही है। बारिश के पहले ही माह भर से रेत माफिया खदान बंद होने और शार्टज बताकर डेढ गुना राशि वसूल रहे हैं।
धरमपुरा और पिपरिया में डंप हो रहा रेत
शहर पहुँचकर 16 हजार रु तक मिलनी वाली हाइवा रेल को यहाँ 26 हजार तक बेचा जा रहा है। नगद राशि देने के बाद भी डंप करने के चलते तय समय की बजाय रेत दो से तीन दिन देरी से पहुंचाई जा रही हैं। शहर के धरमपूरा, पिपरिया जैसे इलाको में बड़ी मात्रा में अवैध रेल डंप करके बारिश के दौरान भारी मुनाफा कमाने रखा गया है। प्रशासन द्वारा समय पर कार्यवाही नहीं होने के चलते रेत माफिया जमकर तस्करी में जुटे है।