ख़ैरागढ़ 00 पीडब्लूडी के अधिकारियों को जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। जुरलाकला से खपरी सिरदार में लेट लतीफी खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ा है। पहली बारिश ने सड़क निर्माण में ठेकेदार और पीडब्लूडी के गैर जिम्मेदाराना रवैये की पोल खोल दी है। पूरी सड़क में पानी भरा हुआ है। और सड़क कीचड़ से सनी हुई है। जिसको पार कर ग्रामीण आना जाना कर रहे हैं। लेकिन पीडब्लूडी के अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदार को इससे कोई सरोकार नहीं है। उल्टे ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं। वर्किग साइट पर सिर्फ मटेरियल डलवाया गया है। जो लंबे समय से ऐसे ही पड़ा हुआ है।
बना रहता है हादसों का डर
बारिश में सड़क में पानी भरे होने की वजह से हादसों का डर बना रहता है। गाड़ियां सड़क पार मुख्य सड़क में आने के बाद कीचड़ से सन जाती है। 2 साल से अटके सड़क के काम की वजह से हर साल इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जिला मुख्यालय से कुछ किमी दूर बदहाल है व्यवस्थाएँ
सड़कों की बदहाली की तस्वीरें ज्यादा दूर की नहीं हैं। बल्कि जिला मुख्यालय से कुछ दूर की हैं। जहां जिला बनने के बाद सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है। नवगठित ख़ैरागढ़ जिले और डोंगरगढ़ विधानसभा में उक्त सड़क है।
फूलते हैं पीडब्लूडी के अधिकारियों के हाथ
पीडब्लूडी में कमीशन खोरी का आलम ऐसा ही कि ठेकेदारों पर कार्यवाही से पहले ही अधिकारियों के हाथ पैर फूल जाते हैं। क्योंकि ज़्यादातर ठेकेदार किसी न किसी राजनीतिक दल से संबंध रखते हैं। जिसकी वजह अधिकारी भी सीधी कार्यवाही डरते हैं।
सप्ताह भर में हो जाएगा सड़क का काम - ललित वॉल्टर तिर्की,ई ई,पीडब्लूडी
पीडब्लूडी ई ई ललित वॉल्टर तिर्की ने कहा कि ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। बारिश के पहले एक सप्ताह के भीतर सड़क का काम पूरा हो जाएगा।