×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

कार्यवाही : 12 बसों पर की चालानी कार्यवाही,1 बस जप्त   Featured

ख़ैरागढ़ 00 रविवार को बसों की चेकिंग कर चालानी कार्यवाही की गई। लंबे अरसे बाद जिला परिवहन अधिकारी राजनांदगांव की अगुवाई में 18 बसों की चेकिंग की गई। जिसमें बसों में ड्राइवरों के यूनिफॉर्म में न होने पर 12 बस ड्राइवरों पर कार्यवाही की गई। साथ ही किराया सूची न होने पर भी चालान काटा गया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी यशवंत यादव के साथ परिवहन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। इसके साथ ही 1 बस में परमिट न होने व टैक्स बकाया होने के चलते थाने में जप्ती की कार्यवाही की गई। या ग़रीब नवाज़ कंपनी की सीजी 08 एम 7826 पर पेपर न होने के  चलते कार्यवाही की गई।


मिल रही थी शिकायत


परिवहन विभाग को लगातार बसों में नियमों की अवहेलना और बसों के बिना परमिट परिवहन की शिकायतें मिल रहीं थी। जिसके बाद बड़े स्तर पर कार्यवाही सामने आई हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.