×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

शहर में अवैध होर्डिंग की भरमार, पालिका मालामाल Featured

ख़ैरागढ़ 00 अवैध होर्डिंग के गोरखधंधे में कारोबारी, होर्डि़ग लगाने वाले और होर्डिंग शाखा से जुडे लोग सब मालामाल होते हैं. अवैध होर्डिंग नगर पालिका के लिएजितने नुकसानदायक हैं, उससे कहीं ज्यादा यह आम जनता के लिए के लिए खतरनाक साबित हो सकते. तेज हवा, आंधी, बारिश के दौरान अवैध होर्डिंग से राहचलते लोग कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते है. जो होर्डिंग बिना अनुमति के लगाए जाते है, उनकी मजबूती के स्ट्रक्चरल सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस नहीं होते यानीइसकी कोई गांरटी नहीं. अवैध होर्डिंग पैसा बचाने और अधिक कमाई के लिए फ्लैक्स, ग्लो साइन बोर्ड, बल्ली या पतले सरिया के फ्रेम भी बनाए जाते हैं. ये कभीभी धराशायी हो सकते हैं चूंकि नगर पालिका को अवैध होर्डिंग से राजस्व का नुकसान होता है इसलिए अफसरों के पहली जिम्मेदारी बनती है कि उसे वह रोकलगाए. जनता के जान के कीमत पर अवैध होर्डिंग का गोरखधंधा नहीं चलाना चहिए. अवैध होर्डिंग का धंधा शहर में बेखौफ चल रहा है, इसे इन तथ्यों से आसानी सेसमझा जा सकता हैं किसी भी राजनीतिक, धार्मिक, जन्मदिन के होर्डिंग सड़क के किनारे कभी भी देखे जा सकते हैं इनकी अनुमति नहीं ली जाती हैं।

 

ग्रामीण इलाकों में भी बिना अनुमति लग रहे होर्डिंग

 

नगर पलिका क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में अवैध होर्डिग कारोबार फल फूल रहा हैं लेकिन ग्राम पंचायत में उपस्थित सरपंच-सचिव के द्वारा कोई कारवाई नहींकी जाती, जो जीई रोड किनारे लगे गांव में हर दूसरे गांव मे रोड किनारे बडे-बडे अवैध होर्डिग लगे है. रोड से गुजरने वाले अघिकारीयों की नजर नहीं पडती होगीतभी इन पर कारवाई भी नही होती. शासन के पॉलिसी के अनुसार केवल यूनिपोल होर्डिग लगाने की बात कहीं गई हैं.

 

शहर का कोई कोना अवैध होर्डिग से नहीं छुटा

 

19.05 वर्ग किलोमीटर में फैले खैरागढ़ शहर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं जहां अवैध होर्डिग ना हो फिर भी पलिका इस पर कारवाई करने के बजाए अवैध होर्डिग सेमिलने वाला मलाई खाने मे बिजी है. शहर के सोनेसरार, अमलीपारा, ईतवारी बजार, बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, जिला कार्यालय के समाने, कलेक्टर निवास केसमाने, पुराना बस स्टैंड सहित शहर का कोई कोना नहीं छुटा जहां अवैध होर्डिग हो फिर भी नगर पलिका कारवाई नहीं कर रहीं हैं


प्रभारी
सीएमओ कुलदीप झा ने बताया कि शिकायत नही मिला है  निरीक्षण करवाता हुँ।

 

 

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 27 June 2023 17:44

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.