×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

गिट्टी खदान को बंद करने की उठी मांग Featured

खैरागढ़ 00 ब्लाक के ग्रापं ठेलकाडीह मे भीम रेजिमेंट की बैठक मे वार्ड नंबर दो मौजूद गिट्टी खदान के कारण हो रही समस्या और असुविधाओ पर चर्चा बाद उसे बंद कराने शासन प्रशासन से मांग करने का निर्णय लिया गया। रेजीमेंट के जिला अध्यक्ष उमेश कोठले, जिला उपाध्यक्ष पप्पू पात्रे, जिला महासचिव आर्यन बेरवंशी और जिला उपाध्यक्ष राजेश बर्मन की उपस्थिति में आयोजित बैठक मे वार्ड दो की सीमा अंदर अवैध तरीके से संचालित गिट्टी खदान मे धूल प्रदूषण के अलावा प्रत्येक शनिवार अवैध तरीके से ब्लास्टिंग पर चर्चा की गई।


स्कूल में आई दरार


ग्रामीणों ने रेजीमेंट सदस्यो को बताया कि ब्लास्टिंग से पत्थरो का टुकड़ा घरों को नुकसान पहुॅचा रहा है। ब्लास्टिंग के दौरान कंपन्न से वार्ड के कई घर दुकान सहित शासकीय स्कूल में दरार आ गई है। रेजिमेंट जिला पदाधिकारियो के साथ रेजीमेंट के सेक्अर अध्यक्ष जयकरण टंडन, सेवक लहरे, अविनाश टंडन, विकास टंडन, नरेश कुर्रे, नीरज राजपूत, लितेश बघेल, भानुप्रताप, हरेश्वर महिलकर, रविन्द्र टंडन, गुलशन टंडन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने वार्ड पहुंचकर जानकारी ली।


ब्लास्टिंग से हैं ग्रामीण परेशान


वार्डवासियो ने बताया कि बिना किसी सूचना के अवैध तरीके से खदान संचालको द्वारा गिट्टी खदान में ब्लास्टिंग से वो काफी परेशान है। घर दुकान मे दरार आ गई है और परेशानियों से जूझ रहे है। शासन प्रशासन तक अपनी समस्या बता चुके है लेकिन खदान बंद नही हुआ है। वार्डवासियो की समस्या और असुविधा की जानकारी मिलने के बाद रेजीमेंट सदस्यो ने खदान बंद कराने सडक़ पर लड़ाई लडऩे का निर्णय लिया है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.