×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

गातापार जंगल क्षेत्र के गातापार में पुलिस विभाग ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान। मौके पर ही दिये गये लर्निंग लाइसेंस। Featured

अभिव्यक्ति एप के बारे में भी लोगों को दी गई जानकारी।

 

खैरागढ़ 00 नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत चालान नही समाधान अभियान के तहत यातायात जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लालचंद मोहले व खैरागढ़ थाना प्रभारी राजेश देवदास के मार्गदर्शन में गातापार जंगल थाना प्रभारी आलोक साहू के नेतृत्व में 13 जुलाई को पुलिस थाना गातापार जंगल व आरटीओ विभाग के परिवहन सुविधा केंद्र की संयुक्त टीम के साथ ग्राम गातापार चौक पर चलित थाना लगाकर यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत लगभग 100 से 150 वाहन मालिकों को यातायात नियमों से अवगत कराते हुए नियमों का पालन करने,वाहन के संपूर्ण कागजात को दुरूस्त रखने,दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की समझाईस दी गई तथा अभियान के तहत जिन- जिन वाहनों में कमियां पाई गई उन कमियों को वाहन चालकों को बताते हुए मौके पर ही तत्काल दुरूस्त कराया गया। साथ ही यातायात जागरूकता अभियान चालान नही समाधान कार्यक्रम के तहत 23 वाहन चालकों का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मौके पर ही बनाकर वाहन चालकों को दिया गया व 40 से अधिक आवेदनों पर लर्निंग लायसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई तथा 2 वाहनों का मौके पर ही बीमा करवाया गया।

 

यातायात जागरूकता अभियान चालान नही समाधान कार्यक्रम कार्यक्रम का प्रचार – प्रसार व क्षेत्र के लोगों को बढ़ – चढ़ कर इस अभियान में शामिल होकर लाभ लेने की अपील किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने,नशे की हालत में वाहन ना चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करने व मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट पहनने,मोटरसाइकिल में तीन सवारी सफर नही करने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने नही देने की समझाईस दिया गया।

 

पुलिस विभाग की अभिव्यक्ति एप की भी दी गई जानकारी


ग्राम पंचायत ईटार में यातायात जागरूकता अभियान के दौरान गातापार जंगल थाना प्रभारी आलोक साहू व सहायक उपनिरीक्षक के के राय तथा स्टाफ के द्वारा पुलिस विभाग द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए बनाये गये मोबाइल एप अभिव्यक्ति के विषय में लोगों को जानकारी दी गई तथा महिलाओं व पुरुषों को अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करवा कर उन्हें एप का उपयोग करना सिखाया गया। 


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव की भी रही उपस्थिति


अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के खैरागढ़ तालुका के विनय कुमार देवांगन,सचिव देवाशिष ठाकुर खैरागढ़ अध्यक्ष चंद्रकुमार कश्यप व पैरालीगर वालेंटियर कला प्रजापति ने भी उपस्थिति देकर जानकारी दी।


अभियान के दौरान गातापार जंगल थाना प्रभारी आलोक साहू,सहायक उपनिरीक्षक के के राय,प्र आरक्षक रमेश कुमार सिन्हा,सुरेश कुमार खुंटे,आरक्षक कांता प्रसाद कोसरे तथा परिवहन सुविधा केंद्र के उज्जवल, बादल,अभिषेक व ग्राम पंचायत गातापार के सरपंच उपस्थित रहे। यातायात जागरूकता अभियान चालान नही समाधान कार्यक्रम की क्षेत्र के लोगों द्वारा सराहना की जा रही है तथा आगे भी इसी प्रकार सतत् वाहन चेकिंग करने व मौके पर वाहन के कागजात दुरूस्त करने हेतु शिविर लगाये जाने का आग्रह किया गया।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.