×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

प्रवेश उत्सव : विधायक ने अमलीपारा स्कूल मरम्मत के लिए की 4 लाख की घोषणा Featured

खैरागढ़ 00 अमलीपारा हाई स्कूल में सोमवार 24 जुलाई को शाला प्रवेश उत्सव व मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने छात्रों से कहा कि आपके माता पिता तेज़ धूप में मजदूरी और किसानी में कड़ी मेहनत कर आपको पढ़ाते है और आपको अच्छा संस्कार देते है और वो आपके प्रथम गुरु है वही  शिक्षक बिना किसी भेदभाव के आपको समान शिक्षा प्रदान करते है इसलिये हमेशा उनका सम्मान कर ज्ञान की पूंजी कमाये क्योंकि शिक्षक आपके बेहतर भविष्य के लिये हमेशा सही मार्गदर्शन प्रदान करते है. विधायक वर्मा ने कहा कि मै यहां की निवासी हूँ और यही पास के मेरे गांव देवारीभाट सहित आसपास के गांव के बच्चे भी यहां पढ़ रहे तो उन्हें देखकर ख़ुशी होती है साथ ही कहा कि आज मैं विधायक जैसे पद में पहुंची तो उसमें शिक्षा और शिक्षकों का ही योगदान है। अंत में कहा कि जीवन में आगे बढ़ना है तो अच्छा पढ़ना होगा और स्कूल की मांग पर उन्होंने स्कूल में मरम्मत कार्य के लिये 4 लाख रूपये देने की घोषणा की और हायर सेकेंडरी में उन्नयन के लिये शासन स्तर पर प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम में अब्दुल रज्जाक खान,पुरुषोत्तम वर्मा,किरण झा,भरत चंद्राकर, दीपक देवांगन,दिलीप राजपूत,सुबोध पांडेय,सोनू ढीमर, सुरेंद्र सिंह सोलंकी,रविंद्र सिंह गहरवार,पूरन सारथी सुभाष चावड़ा,याहिया नियाज़ी,जितेंद्र यादव,किशोर सोनी,समीर कुरैशी,मयूरी सिंह व रोहित यादव सहित हाई स्कूल के प्राचार्य ईश्वर प्रसाद ठाकुर, पूर्व प्रधान पाठक योगेश सिंह ठाकुर, व्याख्याता एमआर गावरे, के.के. साहू, आसिफ खान, अरविंद बंजारे, मुकेश कुमार भूआर्य, सी.एल.साहू, पूर्व माध्यमिक से वरिष्ठ शिक्षिका नज़म अफ़रोज़ खान, गीता यादव, मौसमी सिंह, जयलक्ष्मी सिंह, जागृति पांडे,गीतेश्वरी साहू, उप शाला नायिका भूमिका वर्मा व उप शाला नायक धनंजय वर्मा उपस्थित थे।


अच्छे से पढ़ाई कर माता पिता व गुरुजनों का नाम रौशन करें-  शैलेंद्र वर्मा 


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नपा अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि आप बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर अपने माता पिता और गुरुजनों का नाम रौशन करें. उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही अंधकार से प्रकाश की ओर जाकर बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है. उन्होंने स्कूल की मांग पर 15 अगस्त के पूर्व साइकिल स्टैंड का निर्माण पूरा करने और शाला प्रांगण में कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने मुरूम गिट्टी डलवाने की घोषणा की।


प्राचार्य ने कक्ष की कमी, शिक्षकों के रिक्त पद और स्कूल के उन्नयन की मांग रखी 


इसके पूर्व संस्था के प्राचार्य ईश्वर प्रसाद ठाकुर ने शालेय प्रतिवेदन का वाचन और स्वागत भाषण देते हुये विधायक यशोदा वर्मा से अतिशीघ्र हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने के लिये मांग रखी साथ ही कक्ष की कमी, शिक्षकों के रिक्त पद और विभिन्न समस्याओं के समाधान की बात भी रखी. कार्यक्रम का सफल संचालन जनभागीदारी सदस्य एवं पत्रकार मो.याहिया नियाज़ी वही आभार प्रदर्शन व्याख्याता एमआर गावरे ने किया।


10वी में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान


कार्यक्रम के अंत में दसवीं में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों क्रमशः कु. दुर्गा यादव ( प्रथम स्थान), तुषार वर्मा(द्वितीय स्थान), कु. मीना वर्मा व कु. मोहिनी साहू ( दोनो तृतीय स्थान) को मैडल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और नवप्रवेशी छात्रों को पाठ्य पुस्तक सामग्री एवं गणवेश का वितरण किया गया वही संस्था में अध्ययनरत कुल 31छात्राओं को सरस्वती सायकल का वितरण भी किया गया और अंत में विधायक सहित समस्त अतिथियों ने स्कूल परिसर में फलदार और छायादार पौधे का रोपण किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, पालकगण व पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल के स्टॉफ उपस्थित थे..

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.