×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

भ्रम फैलाकर ओछी राजनीति बंद करे भाजपा - आकाशदीप सिंह ' गोल्डी' Featured

खैरागढ़ 00 खैरागढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश दीप सिंह (गोल्डी)ने कहा कि भाजपा के नेताओं को चुनौती देना चाहता हूं कि विधानसभा क्षेत्र में अगर युवा साथी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ है तो उनके नामों को सार्वजनिक करें। जिससे सभी को पता चलेगा कौन से युवा कांग्रेस के साथी भाजपा में शामिल हुए हैं।

खैरागढ़ विधानसभा से भाजपा मे शामिल हुए समाचार पत्र व मीडिया के माध्यम से पता चल रहा है की क्षेत्र के  युवाओं ने भाजपा का दामन थाम रहे हैं यह बात सरासर गलत है। रामकुमार पटेल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। वर्ष 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर अब भाजपा द्वारा झूठ का हथकंडा अपनाया जा रहा है। खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक के कार्यकाल मे विकास कर रही है, जिससे चौमुखी विकास हो रहा है। कांग्रेश हमेशा तथ्यों के आधार पर बात करती है हमारे युवा कांग्रेस के साथी लगातार प्रत्येक बूथ में जाकर कार्यकर्ता जोड़ रहे हैं जिसका प्रमाण भी है।


सभी के सभी हैं पूर्व भाजपाई 


सिंह ने कहा की कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात जो फोटो और वीडियो में व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं सभी के सभी पूर्व से ही भाजपाई है जिनको गमछा भेट किया गया है। क्या भाजपाई को गमछा भेट करने से भाजपाई कांग्रेसी बनकर से वापिस भाजपा में शमिल हो जाते हैं। क्या यह सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक स्टंट है। विक्रांत सिंह अपने ही गृह वार्ड 3, 4 को पार्षद चुनाव मे नहीं जीता पाई तो विधानसभा मे संगठन की बात करते है.बीते उपचुनाव मे भी उनके वार्ड से कांग्रेस भारी बहुमत से विजयी हुई है। अब तक जितने भी चुनाव जीते है जनता बखूबी जानती है किस प्रकार कैसे राजनीती षड्यंत्र के तहत कुर्सी हासिल किया है। असली चुनाव तो अब पता चलेगा क्या होती है राजनीती।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.