खैरागढ़ 00 ख़ैरागढ़ की राजनीति में एक बार फिर पूंजीवाद की वापसी हो चुकी है। कांग्रेस का एक धड़ा अब भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी विक्रांत सिंह के सामने बीबीसी ग्रुप के उत्तम सिंह ठाकुर को मजबूत बता रहा है। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष वेदराम साहू ने कहा है कि अगर विक्रांत सिंह को धनबल या किसी प्रकार से कोई टक्कर दे सकते है,तो खैरागढ़ विधानसभा सभा क्षेत्र में एक ही लोकप्रिय चेहरा है। और वह उत्तम सिंह ठाकुर है। हमारे कांग्रेस पार्टी के लिए उत्तम ठाकुर सर्वोत्तम साबित होंगे । बीजेपी ने विक्रांत सिंह का नाम घोषित करके हमें वाक ओवर दे दिया है। एक तरह से डमी प्रत्याशी उतारा गया है। खैरागढ़ शहर तक ही सीमित है। लोहा लोहे को काटता है ठीक उसी प्रकार विक्रांत सिंह पर उत्तम सिंह ठाकुर भारी पड़ेंगे।
उत्तम नहीं है परिचय के मोहताज
वेदराम ने कहा कि खैरागढ़ कांग्रेस पार्टी से उत्तम सिंह ठाकुर किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रतिष्ठित बड़े किसान के रूप में जानेजाते हैं , साथ ही व्यापार , एवं कृषि कार्य के क्षेत्र में उत्तम सिंह ठाकुर किसानों से सीधा जुड़े हुऐ हैं। किसानों को बेहतर एवं उन्नत कृषि करने हेतु आए दिन नई नई कृषि जानकारी तथा उन्नत तकनीकों के विषय में बताते हुये प्रचार प्रसार करते रहते हैं।
हैं सफल उद्यमी
उत्तम सिंह ठाकुर खैरागढ़ विधानसभा से एक नामी कृषक व सफल उद्दमी हैं । साथ ही वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राजनांदगांव जिला के अध्यक्ष हैं। खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव में भी इनका अहम भूमिका देखने को कांग्रेस पार्टी को मिला था। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाने हेतु इन्होंने अपनी टीम के साथ जीतोड़ मेहनत करते हुए खूब प्रचार प्रसार किया था। बहरहाल नगर पालिका चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आऐ थे।
सरकार की योजनाओं का करते हैं जोर शोर से प्रचार
खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में काफी सक्रिय रहते हुए इनके द्वारा कॉंग्रेस पार्टी व सरकार की योजनाओं का जोर शोर से प्रचार प्रसार किया गया था। आपको बता दें शहर से लेकर वनांचल क्षेत्र के अंतिम छोर सालेवारा तक उनकी दावेदारी बहुत मजबूत थी। उनके दावेदारी को लेकर आमजन के बीच काफी चर्चा का विषय बना था।वर्तमान में उत्तम सिंह ठाकुर के दावेदारी को सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष वेदराम साहू समर्थन करते हुए सामने आए हैं।