ख़ैरागढ़ 00 रविवार को रायपुर मठपारा शीतला मंदिर चौक सामुदायिक भवन में कोसरिया यादव समाज का प्रांतीय संगठन का विस्तार 20 जिला क़े उपस्थिति मे सर्वसम्मति से बोधन यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया । पूरे समाज क़े लोगों ने तिलक चंदन लगाकर स्वागत व बधाई दिया। चंद्रशेखर यादव ने बताया की उनकी सामाजिक सेवाभाव व समाजिक सक्रियता को देखते हुये यादवी जनमानस ने अपार समर्थन देते हुए प्रदेश कोसरिया यादव समाज का प्रांतीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। समाज क़े लोगों ने पठाका फोड़कर ढ़ोल नागाड़े क़े साथ खुशी जाहिर किया।
किया गया विस्तार
प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए जोहन यादव को प्रदेश का उपाध्यक्ष एवं प्रीतम यादव को युवा अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियो का विस्तार किया गया।. इस पूरे कार्यक्रम मे हजारो की संख्या मे प्रदेश भर से आये कोसरिया यादव समाज क़े यादवी बंधु उपस्थित रहे।
अध्यक्ष बनते ही आया बड़ा बयान
बोधन यादव ने बताया की यादव समाज को संगठित करने का चलेगा अभियान, करेंगे जागरूक सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में यादव समुदाय की अगर भागीदारी बढ़ानी है, तो समाज को संगठित करने के लिए अभियान चलाना होगा. जब तक समाज एकजुट होकर आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक यादव समाज का विकास संभव नहीं है । उन्होंने कहा कि यादव समाज के बच्चों को पढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। ताकि समाज में शिक्षा के प्रति समाज के लोग जागरूक हो सकें। वही चंद्रशेखर यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए यादव समाज सराहनीय भूमिका निभाने का संकल्प लें। साथ ही विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों के माता-पिता को शिक्षा के महत्व के बारे जानकारी देनी जरुरी है। ताकि वे बच्चों का विद्यालय में नामांकन करा सकें। समाज के लोगों को संगठित करने के लिए गांव-गांव में बैठक की जाएगी।