रायपुर : 3 मई 2010/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से अपील की है कि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी किसी भी तरह से न छुपाए और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी क्वारेंटाइन नियम का पालन करें तभी हम सभी कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने में सफल हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने पूछा- ‘डिलीवरी ब्वॉय एक नंबर की दारू देंगे या दो नंबर की, पैसा खजाने में जाएगा या जेबें भरेंगी…’
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि आज प्रदेश में कोरोना संक्रमित 14 नए मरीज की पुष्टि हुई है ये सभी बाहर से आए हुए लोग थे और सरकार द्वारा उन्हें निर्धारित क्वारेंटाईन सेंटर में रखा गया था जहां परीक्षण उपरांत उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो सकी है। इन लोगो के क्वारेंटाइन सेंटर में रुके होने के कारण इनके स्वास्थ्य की जांच हो सकी और उन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया जा सका हैे।
यह भी पढ़ें :अच्छी खबर : कोटा से लौटे सभी छात्रों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाई गई,घर भेजने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में पहले भी लोगों को कहा गया है कि बाहर से आने वाले सभी लोगों की जानकारी दे और उन्हें निर्धारित क्वारेंटाइन का पालन कराएं ताकि अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।
यह भी पढ़ें : मंदी के दौर में करोड़पति बनाने आ रहे बिग बी ✍️जितेंद्र शर्मा
यह भी पढ़ें: बंकिम दृष्टि / मेल कराती मधु शाला..✍️जितेंद्र शर्मा
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।