रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज कुल 107 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि देर शाम तक आज 63 मरीज पाए गए थे और अभी रात तक की बात की जाए तो 17 नए मरीजों में दुर्ग से 5, बालोद से चार, राजनांदगांव से चार, और कबीरधाम जिले से दो, बाकी रायपुर और बलौदा बाजार से 1 -1 कोरोना मरीज सामने आए।
वहीं दूसरी ओर आज शुक्रवार को ही 25 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया आंकड़ों की बात की जाए तो प्रदेश में कुल 880 कोरोना मरीज पाए गए जिनमें 231 कोरोना मरीजों को स्वस्थ करके घर भेज दिया गया है। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है एक्टिव केस की बात की जाए तो 667 हो चुकी है।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।