यथार्थ सिंह गहरवार ने किया छत्तीसगढ़ का नाम रोशन
खैरागढ़. आई.पी.एफ (पूर्व में भारत फिल्म परियोजना) मुबंई भारत - में दिनांक 08 एवं 09 अक्टूबर 2022 को अंतराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। उक्त फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विश्व के 26 देशों के लगभग एक हजार प्रति स्पर्धी फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया। ऑन लाइन आयोजित 50 हार्स फोटोग्राफी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ जिला खैरागढ़ के यथार्थ सिंह गहरवार पुत्र राजेन्द्र सिंह गहरवार अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा प्रो. डॉ. श्रीमती नीता सिंह गहरवार अधिष्ठाता नृत्य संकाय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ने प्रतिस्पर्धी के रूप में हिस्सा लिया। खैरागढ़ शहर के श्री यथार्थ सिंह गहरवार को स्पर्धा में थी फोटो सीरीज में सिल्वर मेडल का पुरस्कार प्राप्त किया । इसके साथ ही मुंबई महाराष्ट्र में आयोजित आइ.पी.एफ. सीजन 12 फेस्टिवल में सम्मिलित हुये। जहां उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिये अलग से पुरस्कृत किया गया।
विश्व मे सबसे बड़ा कंटेंट फेस्टिवल
आइ.पी. एफ. एशिया एवं विश्व में सबसे बड़ा कंटेट फेस्टिवल है जो गत 12 वर्षों से कन्टेट क्रिएहर्स को मंच दे रहा है। आई.पी.एफ. दुनिया भर के प्रमुख संस्थानों में शुमार है,जो फिल्म मेंकिंग, फोटोग्राफी आदि ऐसे ही अन्य चैलेंज आयोजित करता है। यहां संस्था प्रतिवर्ष आइ.पी.एफ. फेस्टिवल का आयोजित करता है। जहाँ विभिन्न कलाओं के कलाकारों को मंच मिलता है।

तिलक विद्यापीठ से स्नातक हैं यथार्थ
ययार्थ सिंह गहरवार ने तिलक विद्यापीठ पूना महाराष्ट्र से फोटोग्राफी विशेषज्ञ शिक्षा में स्नातक डिग्री हासिल किया है उनके इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ एवं क्षेत्र के लोग गौरान्वित महसुस कर रहे है और उनकी इस सफलता में उन्हें बधाई दे रहे है।