ख़ैरागढ़ 00 शक्तिघाट,बीरनपुर में की गई नृशंस हत्या के विरोध में आयोजित बंद का ख़ैरागढ़ शहर सहित पूरे ख़ैरागढ़ - छुईखदान - गंडई जिले में व्यापक असर रहा। ज्यादातर दुकानें सुबह से स्वस्फूर्त बंद रहीं। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों ने भी बंद के समर्थन में निकली रैली में व्यापक सहभागिता दर्ज कराई। चौंक - चौराहों में जाकर बंद के आह्वान के कारण से आम जन मानस को अवगत कराया गया। जिसके बाद कुछ खुली दुकाने भी बंद हो गईं। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह ने बीरनपुर में अंजाम दी गई घटना को कायराना बताया कि छत्तीसगढ़ में बाहरी लोगों के प्रवेश चलते प्रदेश का माहौल पूरी तरह से खराब हो गया है। और प्रदेश शांत वातावरण को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार भी इस स्थिति में काबू पाने में पूरी तरह से अक्षम है। ऐसे में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। बंद के दौरान प्रखंड अध्यक्ष राजीव चंद्राकर,मंत्री सुभाष सिंह राजपूत,संयोजक संदीप राजपूत,प्रखंड संयोजक सी.रामकृष्ण शास्त्री,उपाध्यक्ष गिरधारी दुबे,विजय प्रताप सिंह,शहर अध्यक्ष शुभम ठाकुर,प्रखंड सह संयोजक उत्तम दशरिया,शहर संयोजक शिवम ताम्रकार,दिनेश गुप्ता,गौतम सोनी,सूरज देवांगन,श्रीराम यादव,अमन पटवा,सुखेंद्र वर्मा,प्रदीप सिंह,सुरेश ठाकुर,झुनू यादव,राम यादव,विक्रम यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
भाजपा ने भी दिया समर्थन
बंद के समर्थन में भाजपा के पदाधिकारी भी निकले। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने घटना के विरोध में कहा कि अब इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जो कुछ भी बीरनपुर में हुआ है। उसके कड़े जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू की अगुवाई में जिला महामंत्री रामाधार रजक,मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन,सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता,मंत्री आलोक श्रीवास,विकेश गुप्ता,सूर्यदमन सिंह,आयश सिंह बोनी,हर्ष वर्धन वर्मा ,नरेंद्र श्रीवास,प्राणेश वैष्णव,अजय जैन,कपिल बैद,महेश गिरी गोश्वामी, अन्य मौजूद रहे।
दी गई श्रद्धांजलि
मुख्य चौंक में बीरनपुर की घटना में जान गंवाने वाले भुनवेश्वर साहू को श्रद्धांजलि दी गई। मौन रखकर बलिदान को याद किया गया।
चौकस रही पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था
बंद के दौरान प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चौकस रही आम दिनों की तुलना में अतिरिक्त बल लगाया गया। एसडीएम प्रकाश राजपूत,एसडीओपी मोहिले,टीआई राजेश देवदास,एसआई शक्ति सिंह सहित अन्य प्रशासनिक स्टाफ़ दिन भर तैनात रहे।