×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

बीरनपुर घटना के विरोध में भाजपा ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला Featured

खैरागढ़ 00 बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई हिंसक घटना में युवक भुनेश्वर साहू की हत्या के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को मृतक भुवनेश्वर साहू के परिजनों से मिलने से रोकने तथा मुख्यमंत्री के तानाशाह रवैये के विरोध में जिला भाजपा खैरागढ़ छुईखदान गंडई ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।


झुलसे बोनी


खैरागढ़ के जय स्तंभ चौक से राजीव चौक तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का के तानाशाह रवैये के विरोध में नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। जिसमें भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी झुलस गये। जिन्हें पुतला दहन के पश्चात अस्पताल ले जाया गया। 


तानाशाही रवैये के खिलाफ है पुतला दहन - घम्मन


पुतला दहन के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक युवक की हत्या कर दी जाती है जिसके परिवार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व बेमेतरा जिले से ताल्लुक रखने वाले मंत्री के पास समय नही है और जब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है ऐसे तानाशाह रवैये के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.