ख़ैरागढ़ 00 बैंकों की मनमानी का असर नगर के मुख्य चौराहे से लेकर जैन मंदिर तक पड़ रहा है। जिला गठन के बावजूद नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उल्टे मुख्य मार्ग पर स्थापित बैंकों की मनमानी बढ़ चुकी है। बार - बार ताकीद करने के बावजूद बैंक न ही पार्किंग की उचित व्यवस्था कर रहे हैं। और न ही व्यवस्था सुधारने के लिए कोई उपाय कर रहे हैं। जिससे आम जन मानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये है कि शिवा गैस एजेंसी से लेकर सहकारी बैंक तक दोनों गाड़ियों का जमावड़ा रहता है। कहीं पर भी कोई व्यवस्था नहीं की जाती है।
बैंकों की मनमानी के आगे पुलिस भी लाचार
बैंक प्रशासन की मनमानी के आगे पुलिस प्रशासन भी लाचार है। पुलिस प्रशासन व स्थानीय प्रशासन कई बार पार्किंग व्यवस्था के लिए कर्मचारी रखने की बात कह चुका है। लेकिन बैंक इन बातों को भी अनसुना कर देते हैं। देखा जाए तो बैंकों की मनमानी के आगे पुलिस प्रशासन भी लाचार है।
इन बैंकों और प्रतिष्ठानों ने बना रखा है सड़क को अघोषित पार्किंग
केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा ख़ैरागढ़ में आने वाले तमाम किसानों और ग्राहकों की गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी होती है। इसके बाद शिवा गैस एजेंसी,पंजाब बैंक,एलआईसी कार्यालय में आने वाले ग्राहकों के लिए सड़क ही पार्किंग है।
कर्मचारी रखनें कहा गया है - राजेश देवदास,टीआई,ख़ैरागढ़
थाना प्रभारी राजेश देवदास ने कहा कि बैंकों को पार्किंग के लिए कर्मचारी रखने कहा गया है। साथ व्यवस्था सुधारने भी कहा गया है।