ख़ैरागढ़ 00 युवा कांग्रेस राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव मनप्रीत सिंह 10 से 12 जुलाई तक कर्नाटक में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन " बेहतर भारत की बुनियाद" कार्यक्रम को लेकर ख़ैरागढ़ पहुचें व पोस्टर विमोचन किया। साथ ही जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की सहभागिता कार्य केंद्र की मोदी सरकार की नाकामी महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों के साथ साथ छत्तीसगढ सरकार की उपलब्धियों के विषय मे चर्चा हुई मनप्रीत सिंह ने कहा कि लगभग चार-पांच महीनों के आसपास छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है। साथ ही अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है। इसमें युवा कांग्रेस की भूमिका अहम रहेगी। युवा कांग्रेस प्रत्येक बुथ के साथ साथ प्रत्येक घर तक पहुंच कर छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेगी। जिला युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ मे कांग्रेस की सरकार लाने का संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नीलांबर वर्मा, आकाशदीप सिंह गोल्डी,जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी जिला अध्यक्ष एन एस यू आई सुमित जैन, जिला उपाध्यक्ष मोहसिन खान, शुभम चंद्राकर,चंद्रकांत बिनानी नदीम मेमन, महासचिव सोनू ढीमर, नित्य शरण सिंह, जिला समन्वय मनोहर सेन,नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा,पार्षद दीपक देवांगन, पुरषोत्तम वर्मा,शत्रुघ्न घृतलहरे, राधे पटेल,एल्डरमैन पलाश सिंह,रतन सिंघी, रोहित यादव,गौकरण जंघेल, संजय वर्मा,आकाश सारथी व सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसी शामिल हुए।