×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

प्रधानपाट बैराज से छोड़ा गया पानी, खैरागढ़ में बाढ़ का खतरा Featured

प्रधानपाट बैराज में जलस्तर लगातार खतरे के निशान के आसपास बना हुआ है। शनिवार सुबह 5:30 बजे अधिकतम जलप्रवाह 618 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया, जो कई निचले इलाकों के लिए चिंता का कारण बन गया। इसके बाद 10:48 बजे तक जल प्रवाह घटकर 538.55 क्यूसेक रह गया है, यानी डिस्चार्ज की गति फिलहाल कम हो रही है। फिर भी प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी किया है, क्योंकि लगातार बारिश की वजह से स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है।

 

इससे पहले सुबह 6:49 बजे गेट नंबर 4 को तीन फीट तक खोला गया था, जिससे 667.50 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था और जलस्तर 15 मीटर तक पहुंच गया था, जो आपातकालीन स्तर माना जाता है। इस स्थिति को देखते हुए बैगा टोला, डूमरडीह, रंगकठेरा, टेकापार, मुढ़पार, बकलसरा, चांदगढी, पांडादाहा, चिखलदाह, कोयलीकछार, पीपलाकछार, कुम्ही, अमलीडीह और खैरागढ़ गांवों को संभावित प्रभावित क्षेत्र मानते हुए अलर्ट किया गया है।

 

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गांवों में मुनादी के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि वे नदी-नालों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें। हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर राहत शिविर भी तैयार किए जाएंगे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.