×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने मुख्यमंत्री से की विकास कार्यों की मांग, सौंपा विस्तृत ज्ञापन Featured

खैरागढ़. जिले के विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर 13 बिंदुओं वाला विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इसमें सिंचाई, शिक्षा, सड़क, पर्यटन और वित्तीय स्वीकृतियों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं। इस अवसर पर लोकसभा सांसद संतोष पांडे, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, भागवत शरण सिंह, विक्रांत चंद्राकर मौजूद रहे।

सिंचाई परियोजनाओं पर जोर

ज्ञापन में प्रमुख रूप से सेतवा जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर विस्तार कार्य तथा अमानार एनीकेट (पैलीमेटा मानपुर पहाड़ी) क्षेत्र में स्वीकृति का मुद्दा उठाया गया। ताम्रकार ने बताया कि इन परियोजनाओं से सिंचित क्षेत्र में व्यापक बढ़ोतरी होगी और किसानों को वर्षभर पानी उपलब्ध रहेगा।

शिक्षा और बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार

पैलीमेटा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा और मुढ़ीपार में नवीन महाविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा, गंडई क्षेत्र में नवोदय विद्यालय और नगर में आईटीआई केंद्र की स्वीकृति की मांग की गई, ताकि युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा मिल सके।

सड़क और अवसंरचना निर्माण

मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत गुमानपुर से कुकुरमुड़ा चौक, कटंगी से हाइस्कूल, और सर्राकापा तिराहा से खौड़ा मुख्य सड़क तक पक्की सड़क निर्माण का प्रस्ताव किया गया। गंडई में मुख्य चौक से देउर मंदिर तक गौरव पथ और नगर में सर्वसुविधा युक्त विशाल मंगल भवन की स्वीकृति भी मांगी गई।

पुलिया व संपर्क मार्ग

छुईखदान से धारिया पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण की मांग की गई, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो और बरसात के मौसम में भी मार्ग सुचारु रहे। साथ ही आदिवासी समाज के लिए साल्हेवारा में भवन निर्माण की मांग की।

वित्तीय स्वीकृति व पर्यटन विकास

ज्ञापन में जिले के सभी जिला पंचायत सदस्यों के लिए 25-25 लाख रुपये तथा प्रत्येक पंचायत के विकास कार्य हेतु 10-10 लाख रुपये की स्वीकृति देने की मांग की गई। इसके साथ ही पर्यटन स्थलों के विकास, कई ग्रामों में गौरव पथ निर्माण, प्रधानमंत्री सड़क मरम्मत और स्कूलों के उन्नयन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

ताम्रकार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ये प्रस्ताव जिले के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे और आम जनता को सीधे लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.