दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले- कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर सील कर सकते हैं पूरी मार्केट।
रागनीति डेस्क. कोरोना पर काबू पाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार एक बार फिर सख्ती के मूड में है। इसकी तैयारी भी कर ली गई है। छोटे स्तर पर लॉकडाउन करने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: Corona मरीजों को Gift में मखाना, मुनक्का और बादाम, मिट्टी के दीयों से जगमगाया मुक्तिधाम
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान ये संकेत दिए हैं। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बाजारों में छोटे स्तर पर लॉकडाउन का प्रस्ताव भेजा गया है। यदि सरकार को लगा कि वह बाजार कोरोना हॉट स्पॉट बन सकता है तो एहतियातन उसे कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है।
केवल यही नहीं शादियों में दी गई छूट भी सरकार वापस लेगी और 200 की जगह 50 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत मिलेगी। इसका प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिए आज (मंगलवार) सुबह एलजी साहब को भेजा गया है। इसे भी जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
कंटेनमेंट जोन संबंधी संशोधित नीति की घोषण जल्द
कोविड-19 संबंधी कंटेनमेंट जोन की नीति में भी दिल्ली सरकार बदलाव करने जा रही है और शहर के अधिक संक्रमण वाले इलाकों में इससे संबंधित सर्वे कराया जा सकता है। अफसरों ने सोमवार को यह बताया। इससे पहले सीएम केजरीवाल ने राजधानी में कोविड-19 के हालात की समीक्षा के लिए गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें: Corona मरीजों को Gift में मखाना, मुनक्का और बादाम, मिट्टी के दीयों से जगमगाया मुक्तिधाम
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में कंटेनमेंट जोन सबंधी रणनीति की संशोधित योना को बातचीत के बाद अंतिम रूप दिया जा सकता है।