×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

आज ही के दिन China के वुहान में जन्मा था तबाही मचाने वाला यह वायरस Featured

कोविड-19 के एक साल पूरे, आज ही के दिन चीन के वुहान शहर में मिला था पहला केस

रागनीति डेस्क. पूरी दुनिया जिस वायरस से जूझ रही है, उसके आगमन को एक साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन 2019 में कोविड-19 ने दस्तक दी थी। उसके बाद से दुनियाभर में अब तक तबाही मचा रहा है। पिछले साल 17 नवंबर को हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में पहला केस सामने आया था। यहीं से निकलकर यह खतरनाक वायरस पूरी दुनिया में फैला।

यह भी पढ़ें: Corona: दिल्ली में फिर लॉकडाउन की तैयारी, शादी में आ सकेंगे सिर्फ 50 मेहमान

हालांकि कोरोना वायरस के पहले मामले को लेकर चीन ने अधिकारिक तौर पर दिसंबंर 2019 में पुष्टि की थी। चीनी सरकार की एक अप्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 17 नवंबर 2019 को कोरोना का सबसे पहला मामला सामने आया था, हुबेई प्रांत का ही था वह व्यक्ति जो सबसे पहले कोरोना की चपेट में आया। उम्र थी 55 साल।

नवंबर में ही चार पुरुषों और पांच महिलाओं के संक्रमित होने की खबर मिली थी। इसी महीने कोरोना का पहला मामला मिलने की बात कई बार मीडिया में आई, मगर चीन हर बार झुठलाता रहा। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने भी चीनी सरकार के डेटा के आधार पर कहा था कि चीन में 17 नवंबर को पहला मामला सामने आया। हालांकि चीन ने इसे खारिज किया और उसने कहा कि वुहान में कोरोना वायरस का पहला मामला 8 दिसंबर 2019 को मिला।

यह भी पढ़ें: Corona: दिल्ली में फिर लॉकडाउन की तैयारी, शादी में आ सकेंगे सिर्फ 50 मेहमान

बाद में अमेरिका सहित कई ऐसे देश हैं जिन्होंने चीन पर कोरोना को लेकर सूचना छिपाने के आरोप लगाए। कई एजेंसियों ने तो यहां तक दावा किया कि चीन के प्रयोगशाला से यह वायरस निकला, मगर अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के अनुसार दिसंबर, 2019 में पहला मामला वुहान शहर में आया। वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कोविड़-19 से दुनियाभर में 55,350,663 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 1,332,338 लोग इससे मरे हैं। चीन में इससे अभी तक 86,361 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,634 लोग की संक्रमण से मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: Corona: दिल्ली में फिर लॉकडाउन की तैयारी, शादी में आ सकेंगे सिर्फ 50 मेहमान

गौर करने वाली बात यह है कि कोरोना चीन से पूरी दुनिया में फैला जरूर, लेकिन वहां वैसी तबाही दिखाई नहीं दी, जैसी यूरोपीय देशों या भारत में देखने को मिली। कोरोना से मौत के मामले में अमेरिका (252,652) टॉ पर है और भारत दूसरे नंबर पर। भारत में अब तक 130,559 मौतें हो चुकी हैं। फिर ब्राजील, फ्रांस और रूस का नंबर आता है।

Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Tuesday, 17 November 2020 14:01

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.