×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

सभापति ने ग्राम विकास के लिए सिरसाही को दिए 2 लाख Featured

 
 
खैरागढ़. सिरसाही में विश्वकर्मा जयंती हर्ष और उल्लास के साथ 17 सितम्बर 2021 को मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के विप्लव साहू, सभापति सहकारिता उद्योग एवं सदस्य जिला पंचायत (मुढ़ीपार) राजनांदगांव रहे। अध्यक्षता लिखेस्वरी रोहित साहू  सरपंच ग्राम पंचायत सिरसाही ने की। विशिष्ट अतिथि  दुर्जन साहू , डॉ संतोष मारिया, शेखू वर्मा, उपसरपंच सुजान पटेल, धनसाय साहू , कृष्णा साहू , वासुदेव साहू, प्यारी साहू , धनी साहू , जीवराखन साहू  रहे। आप सभी के तत्वाधान में शुभ कार्य संपन्न हुआ इस धार्मिक कार्यक्रम में विश्वकर्मा बाबा समिति के सदस्य गण एवं सिरसाही के समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम उद्बोधन में विप्लव साहू ने गांव के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं प्रेरणा दी गई, शिक्षा और रोजगार से इंसान की पहचान और परख होती है, बाकी चीजें सहायक मात्र हैं। ग्राम विकास के कार्य के लिये 2 लाख रुपये की घोषणा की गई।
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.