खैरागढ़. श्री राम मंदिर बर्फ़ानी धाम की सम्पत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पहले खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह ने ट्रस्ट को वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी। अब बालयोगी लक्ष्मण दास ने बर्फ़ानी बाबा का उत्तराधिकारी खुद को बताते हुए ट्रस्ट की सम्पत्ति पर दावा ठोंक दिया है।

ये दल के साथ आश्रम पहुंचे लक्ष्मण दास ने वर्तमान ट्रस्ट पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाते हुए ट्रस्ट को अवैध बताया है। ट्रस्ट के भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए लक्ष्मण दास ने कहा कि टिकरापारा में स्थित श्री राम मंदिर बर्फ़ानी धाम की भूमि राजा रविंद्र बहादुर सिंह ने 9 फरवरी 1972 को बर्फ़ानी बाबा को दानपत्र के माध्यम से प्रदान की थी। साल 2001 के बाद लगभग 10 वर्षों तक बर्फ़ानी बाबा खुद आश्रम परिसर में निवास किया है। और विकास कार्यों को गति दी है।
बिहारी बाबा को जबरन किया बेदखल
लक्ष्मण दास ने बताया कि साल 2010 के बाद बर्फ़ानी बाबा का आगमन न होने के बाद कुछ लोगों ने इसे अपनी व्यक्तिगत प्रॉपर्टी समझ ली है। और इसका संचालन खुद करने लगे हैं। जबकि बर्फ़ानी बाबा ने इसके लिए निर्भय दास बिहारी बाबा को नियुक्त कर रखा था। लेकिन कुछ लोगों ने निर्भय दास बिहारी बाबा को बेदखल कर अवैध रूप से आश्रम को हड़पने का प्रयास किया है। पत्रकार वार्ता में निर्भय दास बिहारी बाबा और लाल अशोक सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े महंत ने किया गोपाल गोवर्धन गौशाला अम्लीडीह का निरीक्षण
गायब कर दिए बर्तन और बिस्तर
बर्फ़ानी बाबा के ब्रहमलीन होने के बाद आश्रम को अपनी निजी सम्पति समझने वाले लोगों ने दैनिक उपयोग के सामान,बर्तन,बिस्तर आदि गायब कर दिए हैं। हाल में आने वाले साधुओं के लिए टेंट हाउस से मंगाकर बिस्तर आदि की व्यवस्था की गई है। तहाकथित ट्रस्टियों ने आश्रम के कमरों में क़ब्ज़ा कर रखा है।
विधायक से की अपील
लक्ष्मण दास विधायक देवव्रत सिंह से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान क़ब्ज़ाधारियों को ट्रस्ट से बेदखल करने में सहयोग प्रदान करें।ताकि मंदिर की व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
पुलिस में की शिकायत
लक्ष्मण दास ने थाना प्रभारी से शिकायत करते हुए कहा कि नवीन सिंह निवासी खैरागढ़ ने आश्रम के कमरों में अवैध क़ब्ज़ा कर लिया है। इस वजह से आश्रम में आने वाले साधु संतों को कमरों में ठहरने में दिक्कत हो रही है। कल आश्रम में भंडारे का आयोजन होने वाला है। इसलिए उक्त कमरों को खाली कराने में सहयोग करें।
बर्फ़ानी धाम ट्रस्ट पंजीकृत है - अध्यक्ष
बर्फ़ानी धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि ट्रस्ट पूरी तरह से वैध है। और लोक न्यास पंजीयक अधिकारी,खैरागढ़ के समक्ष ट्रस्ट का नियमानुसार श्री बर्फ़ानी बाबा दादा जी की आज्ञा से पंजीयन हुआ है। ट्रस्ट का संचालन नियमानुसार ही किया जाता रहा है। श्री राम मंदिर की संपूर्ण सम्पत्ति ट्रस्ट की है।