ख़ैरागढ़. सोमवार सुबह कोविड 19 से 6 माह बाद पहली मौत की घटना सामने आई थी। मरीज़ संजीवनी अस्पताल में भर्ती था। जिसे देर रात धनेली स्थित आवास में सँजीवनी अस्पताल राजनांदगांव के एम्बुलेन्स से ही छोड़ा गया। हालांकि परिजनों ने ख़ैरागढ़ अस्पताल प्रशासन को बताया है कि मरीज़ की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी अनुसार धनेली निवासी सरवन वर्मा,उम्र - 52 वर्ष को बीते 16 तारीख से पहले तकलीफ होने पर संजीवनी अस्पताल राजनांदगांव में भर्ती कराया गया था। तकलीफ बढ़ने पर संजीवनी अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा था। परिजनों को मिली पॉजिटिव रिपोर्ट भी कल 17 अक्टूबर की है। मृतक वर्मा भण्डारपुर को - ऑपरेटिव बैंक में कार्यरत थे।
प्रोटोकाल से होगा अंतिम संस्कार
मृतक का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन ने बताया कि मेडिकल स्टाफ और नगर पालिका की टीम निकल चुकी है। अंतिम संस्कार प्रक्रिया अनुसार होगा । परिजनों का सैंपल भी लिया जाएगा।