ख़ैरागढ़ 00 प्राचीन श्री राम मंदिर में भी योग दिवस के अवसर पर आयोजन किया गया। यहाँ 7 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। जहां मुख्य प्रशिक्षक गौतम सोनी व राजीव सिंह ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रशिक्षण दिया। निर्मल त्रिवेणी महाअभियान और योग समिति के बैनर तले यह आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अघ्यक्ष राकेश बहादुर सिंह,त्रिभुवन सिंह,लाल अशोक सिंह,डॉ. महेश मिश्रा,गुलाब चोपड़ा,अभिषेक गुप्ता सहित अन्य शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में महाअभियान के संयोजक सूरज देवांगन,शमशुल होदा खान,ज़हीन खान का योगदान रहा।