ख़ैरागढ़ 00 योग दिवस के अवसर पर अटल उद्यान में भी एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में प्रेम कुमार सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक गण,जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व अन्य आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह मनोहर चंदेल जी ने बताया कि योग दिवस केअवसर पर उद्यान में वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम में योग नगर कार्यवाह मनोज गिड़िया, प्रेम कुमार सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी सिंह,प्राचार्य गायत्री चौहान सहित अन्य ने भी योगाभ्यास किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, नीलिमा गोश्वामी,विनय देवांगन सहित अन्य भी शामिल हुए।