×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

विवाद : कोसरिया यादव महासभा ने नर्मदा सर्किल के मनोनयन को बताया अवैध Featured

पदाधिकारियों ने जताया विरोध


खैरागढ़ 00 जिला कोसरिया यादव महासभा के पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पारित कर नर्मदा में यादव समाज के पदाधिकारियों के मनोनयन को अवैध करार दिया है। मामले की शिकायत कलेक्टर और एसपी से करने की बात कही है। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव,सियाराम यादव उपाध्यक्ष, अमर यादव महामंत्री, बसंत यादव उपाध्यक्ष, रोहित यादव, मनोज यादव युवा उपाध्यक्ष, चंद्रेश यादव संजय यादव रामाधार यादव झुनू यादव, टिकेन्द्र यादव, घसिया राम यादव, पुनुयादव, विक्की यादव व अन्य सामाजिक पदाधिकरियों ने बताया कि नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान- गण्डई के अस्तित्व में आने के बाद यादव समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक गतिविधियों में और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए सर्वप्रथम समाज को संगठित करने की आवश्यकता को महसूस कर इस जिले के यादव समाज के वरिष्ठों ने जिला कोसरिया यादव महासभा के जिला संगठन निर्माण की बात रखी और इस कार्यवाही को पूर्ण करने सभी को सूचना पश्चात् दिनांक 20 नवंबर 2022 को समाज का स्थित किल्लापारा यादव भवन में बैठक बुलवाया गया। जिसमें बोधन यादव संभागीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि समाज के जिला पदाधिकारियों जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महामंत्री, सचिव का चुनाव 5 वर्षों के लिये प्रजातंत्रिक प्रक्रिया से मतदान द्वारा कराया जावेगा, और शेष पदों मनोनमन समाज की सहमति से होगा ।


2022 में इस तरह हुआ था चुनाव सम्पन्न


चुनाव के लिए मतदाता सूची का निर्माण कराया जाकर उसका अंतिम प्रकाशन दिनांक 21.11.2022 निर्वाचन का स्थान छुईखदान यादव भवन तय किया गया, नामांकन तारीख 25.11.2022 मतदान दिनांक 27.11.2022 को समय 10 से 03 बजे तर्क रखा गया, 03 बजे के बाद परिणाम की घोषणा समाज के निर्वाचन अधिकारी द्वारा विजय उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरण पश्चात् शपथ ग्रहण कराया गया।


निर्वाचन के बाद से लगातार कर रहे समाजसेवा


पदाधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन के बाद से ही जिला कोसरिया यादव महासभा निरंतर समाज सेवा में अग्रसर है। जिसमें नगर, युवा, महिला, सर्किल ईकाई सम्मिलित है। लेकिन समाज के इस निर्वाचन में कुछ विघ्न संतोषी किन्तु स्थानिय लोगों के द्वारा सामाजिक विकास को बाधा उत्पन्न करने का प्रयास भी किया गया। चुस्त-दुरूस्त पुलिस बल की उपलब्धता से उनके मनसुबे धारासायी हो गयें। अब वही लोग समाज के प्रत्येक सकारात्मक कार्यों में निरंतर बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करते रहे है।


नर्मदा सर्किल में हुई अवैधानिक गतिविधि


पदाधिकारियों ने कहा कि दिनांक 19.जून.2023 को नर्मदा सर्किल में षड्यंत्र के तहत वहाँ के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की अनुमति के बगैर एक समानांतर लघु ईकाई का असामाजिक गठन अवैधानिक रूप से कर डाले जिससे समाज को गंभीर आघात पहुंचा है। और समाज अपने जागरूकता का परिचय देते हुये इस अवैध कार्यवाही की समीक्षा तथा आगे की रूप रेखा तय करने के लिए तत्काल पूर्व सूचना के जिला बैठक का आयोजन दिनांक 21.जून.2023 को यादव भवन किल्लापारा में रखा गया। जिसमें नर्मदा सर्किल बैठक दिनांक 19.जून.2022 की संपूर्ण कार्यवाही को अवैधानिक करार दिया।


कलेक्टर व एसपी को सौंपेंगे ज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि लघु सामाजिक समानान्तर ईकाई जिलाध्यक्ष मनोनित को सामाजिक गंभीर अपराध मानते हुये, इसे असंवैधानिक मानकर अमान्य घोषित कर ऐसे सभी कार्यवाही की निन्दा कर, उनके खिलाफ समाज को गुमराह करने, समाज को तोड़ने एक समानान्तर लघु ईकाई का जिलाध्यक्ष मनोनित कर 05 वर्षिय कार्यकाल के बीच में जिला कोसरिया यादव महासभा को बिना विश्वास में लिये, बिना प्रस्ताव स्वीकृति के कुछ षड्यंत्रकारी व्यक्तियों द्वारा फर्जी तरीके से गठन कर लेने के इस संपूर्ण प्रक्रियाहीन कार्यवाही के खिलाफ संपूर्ण जिला कोसरिया यादव महासभा एक होकर शासन प्रशासन को इसकी शिकायत कर ऐसे करने वाले सभी व्यक्तियों के विरूद्ध जांच कर अपराध दर्ज करने की  जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान - गण्ड़ई को ज्ञापन सौंपेगें। ताकि भविष्य में जिला कोसरिया यादव महासभा को ऐसे निजी हित रखने वाले से बचाया जा सकें ।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.