ख़ैरागढ़ 00 बारिश के पहले ही नगर में बिजली की आंख मिचौली जारी है। गुरूवार को दोपहर बिजली आने जाने का सिलसिला चलता रहा। भारी उमस को वजह से लोग परेशान होते रहे। बुधवार को भी ड्राप आउट से लोग परेशान रहे। हालांकि बिजली विभाग के आला अधिकारियों ने किसी भी तरह की बिजली कटौती और ड्राप आउट से इनकार किया है। सीएसपीडीसीएल के डीई छगन शर्मा ने बताया कि कटौती जैसा कोई विषय नहीं है। कोई फ़ॉल्ट हो तो विभाग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नया बस स्टैंड व गोल बाज़ार में समस्या
बिजली की आंख मिचौली सबसे ज्यादा नया बस स्टैंड व गोल बाज़ार क्षेत्र में है। यहां दिन भर व्यवसायी उमस और गर्मी की वजह से परेशान रहे।
वसूली में नहीं है कोई रियायत
व्यावसायियों का कहना है कि एक तरफ तो व्यवसायिक बिजली बिलों की वसूली में व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई रियायत नहीं देती। लेकिन सुविधाएं मुहैया कराने में विभाग के पसीने छूट रहे हैं। एक तो उमस का वातावरण हैं,उस पर रूक रूक कर हो रही अघोषित कटौती ने बेहाल कर रखा है।