
फोटो. बैठक में शामिल विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता
खैरागढ़. विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल की जिला कार्यकारिणी की घोषणा बाद प्रथम बैठक श्री राम मंदिर बर्फानी धाम में आयोजित हुई,बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सत्संग प्रमुख शुभम कृष्ण महाराज ने परिषद् के विचारों से विस्तार से अवगत कराया। शुभम कृष्ण महाराज ने कहा कि संगठन का निर्माण ही सत्य सनातन धर्म के संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना के विस्तार के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जिला कार्यवाह मनोहर चंदेल ने संगठन की बारिकियों से अवगत कराते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उदय ही भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को कायम रखना है। बैठक को जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रिहोत्री ने भी संबोधित किया। आभार गौ रक्षा प्रमुख दिलीप श्रीवास्तव ने जताया। बैठक में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,बजरंग दल जिला संयोजक संदीप सिंह राजपूत,विश्व हिंदू परिषद् प्रखंड अध्यक्ष राजीव चंद्राकर,मंत्री चंद्रकांत बिदानी,बजरंग दल प्रखंड संयोजक सी ऱामकृष्ण शास्त्री मौजूद रहे।

जिला मंत्री जताया विश्वास
जिला मंत्री राजेश खांडेकर ने विश्वास जताते हुए कहा कि जितने भी उत्साही कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया है,वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर संगठन की मज़बूती की दिशा में कार्य करेंगें। बैठक का संचालन करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह ने धर्म रक्षा निधि में सभी की सहभागिता की अपील की। सिंह ने बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनजागृति के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की।

ये रहे मौजूद
पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह,अभिषेक गुप्ता,संजय बरडिय़ा,महेश गिरी गोस्वामी,सुनील यादव,गिरधारी दुबे,सूरज देवांगन,चंद्रकांत बिदानी,गोविंद सोनी,सुभाष सिंह राजपूत,नागेंद्र साहू,गोपीचंद सिन्हा,विजय प्रताप सिंह,श्रेयांश सिंह,राजू यदु,उत्तम दशरिया,शिवम नामदेव,हषवर्धन वर्मा,धनेश वर्मा,सतोष चंद्राकर,करण यादव,सागर यादव,शुभम सिंह ठाकुर,आकाश सारथी,महेश पटेल,ओम सारथी,आदित्य सारथी,देवेंद्र यादव,अभय सारथी,कृष्णा गुनी,ओम श्रीवास्तव,अमन पटवा,गुलशन भगत,विक्रम यादव,वासु राज पटेल,देवेंद्र वर्मा,अरूण यदु,हिमांशु डज्गर,डॉ क़े ़एल ़सिन्हा,प्रदीप सिंह,भविष्य श्रीरंगे,टिकेंद्र डज्गर,प्रियांशु डगगर,चित्रांश हरि श्रीवास्तव,तेजेश्वर सिन्हा,शिवप्रकाश साहू,सूरज कुमार भारती, सहित दुर्गावाहिनी की वर्षा यादव,प्रीति यादव,देविका यादव,रूखमणी यादव,रोशनी यादव,सुधा यादव,दीपाली यादव,मोनिका यादव,नेहा यादव,रोहिणी सिन्हा,सिमरन ताम्रकार,स्मिता भवनानी,शिवंागी यादव,अवि जैन,नंदिनी यादव,चंचल यादव,चांदनी यादव अराधना उसारे,दिव्या फोटानी मौजूद रहे।