
खैरागढ़. धर्मयात्रा बारहवें पड़ाव में गंजीपारा पहुंची जहां नगरपालिका स्वच्छता गैंग के प्रमुख पंचलाल डगगर और सुनील डगगर की पहल पर निर्मित श्री हनुमान मंदिर मे सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और प्रसादी का वितरण किया गया। मंदिर का निर्माण 3 वर्ष पूर्व किया गया था। मंदिर में बजरंग बली की मनमोहक मूर्ति विराजमान है। मंदिर निर्माण को लेकर पंचलाल डज्गर ने बताया कि उन्हें प्रेरणा मिली कि इस मोहल्ले में हनुमान जी का मंदिर होना चाहिए। और उन्होंने मंदिर का निर्माण प्रारंभ करवा दिया। जिसमें आम लोगों का भी सहयोग मिला। धर्मयात्री अरूण यदु ने बताया कि मंदिर के निर्माण में सभी ने सहभागिता दर्ज कराई।

केसरिया गमछे से किया सम्मानित
सुंदरकांड पश्चात पंचलाल डगगर व सुनील डगगर को केसरिया गमछे से सम्मानित किया गया। मंदिर को दीपों से सजाया गया। पाठ मेें महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई।
प्रति मंगलवार जारी है हनुमान चालीसा पाठ
नगर में धर्ममय वातावरण का निर्माण हो चुका है,नगर के अमूमन सभी प्राचीन हनुमान मंदिरों में प्रति मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जा रहा है। जिसमें बीते मंगलवार को श्री मुक्तेश्वर हनुमान मंदिर,अमलीपारा,शिव मंदिर तुरकारीपारा,हनुमान मंदिर दाऊचौरा,प्राचीन हनुमान मंदिर बरेठपारा,प्राचीन श्री राम मंदिर,टिकरापारा,श्री हनुमान मंदिर,ईतवारी बाज़ार सहित नगर के 10 से अधिक हनुमान मंदिरों में मंगलवार को पाठ किया गया।