×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

33 वां पड़ाव : रोड अतरिया में रामदरबार में हुआ सुंदरकांड का पाठ Featured

 
 
सड़क अतरिया. धर्मध्वजा लहराते हुए धर्मयात्रा सतत आगे बढ़ रही है। लक्ष्मणपुर के बाद 33 वें पड़ाव में धर्मयात्रा राजनांदगांव - कवर्धा मुख्य मार्ग पर बसे गांव रोड अतरिया पहुंचीं। रोड अतरिया में नवनिर्मित श्री राम दरबार में आदमकद में भगवान श्री राम,माता सीता,भ्राता लक्ष्मण और हनुमान जी विराजमान है। सफेद मार्बल में बनी मूर्तियां बेहद आकर्षक है। मंदिर के मुख्य द्वार के ठीक सामने हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। धर्मयात्रा का स्वागत करते हुए रोड अतरिया के मूल निवासी और अधिवक्ता संघ छुईखदान के वरिष्ठतम अधिवक्ता मोतीलाल जंघेल ने कहा कि श्री राम दरबार की स्थापना के दिन धर्मयात्रा के प्रमुख भागवत शरण सिंह कवर्धा से ख़ैरागढ़ लौट रहे थे। तभी तय था कि धर्मयात्रा रोड अतरिया पहुंचेंगी। पर यह अवसर इतना धर्ममय होगा इसका अंदाज़ा नहीं था। जंघेल ने सभी सहयात्री को धार्मिक जनजागृति के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए साधुवाद दिया।
 
ग्रामवासियों ने किया धर्मयात्रियों का आत्मीय स्वागत
 
रोड अतरिया पहुंचने पर नवनिर्मित श्री राम मंदिर व प्राचीन हनुमान मंदिर में धर्मयात्रियों का स्वागत वरिष्ठ अधिवक्ता मोतीलाल जंघेल,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार,ग्राम के वरिष्ठजन रोहित जंघेल,गैंदु राम जंघेल,राधे मोहन वैष्णव,कन्हैयादास वैष्णव,जनपद सदस्य प्रतिनिधि योगेश जंघेल,उपसरपंच रामकृष्ण वैष्णव, सरपंच प्रतिनिधि लोमश वैष्णव,हेमंत जंघेल,शिव प्रसाद जंघेल, बैजू जंघेल,प्रकाश जंघेल,अमीलाल जंघेल बसंत जंघेल, धनी जंघेल, कन्हैया पाल, धनेश जंघेल, भागवत जंघेल,चंद्र कुमार जंघेल सहित ग्रामीणों ने भगवा गमछे से किया। 
 
जगन्नाथ सेवा समिति और महिला मंडल छुईखदान बने सहयात्री
 
छुईखदान में धर्मयात्रा का संयोजन करने वाली जगन्नाथ सेवा समिति भी अब धर्मयात्रा के साथ आगे बढ़ रही है। समिति के संजीव दुबे,आदित्य देव वैष्णव,शरद श्रीवास्तव,लाल जे के वैष्णव सहित महिलाओं की टीम अब धर्मयात्रा के सहयात्री हैं। 33 वें पड़ाव में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता के साथ ख़ैरागढ़ जनपद पंचायत सदस्य तोप सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमू साहू,पूर्व जनपद अध्यक्ष टीलेश्वर साहू सहित अन्य भी शामिल हुए।
 
कुकुरमुड़ा चौंक में युवाओं की टोली ने किया स्वागत
 
रोड अतरिया पहुंचने से पूर्व कुकुरमुड़ा चौंक पर बुंदेली के धर्मप्रेमी युवा दिवाकर सोनी की अगुवाई में युवाओं की टोली यात्रा का बाइक रैली के साथ स्वागत किया।जिसमें मनोज सोनी,विपिन सोनी,योगेश पाल,धर्मेंद्र पाल, अरुण वर्मा,संजय दास, प्रिंस यादव,अमन यादव, कामता यादव सहित बड़ी संख्या में युवाओं की टोली शामिल थी ।
 
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.