दुर्ग 00 जन संपर्क महाअभियान को लेकर दुर्ग में आयोजित जन सभा में मंच पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाअभियान के लोकसभा प्रभारी खम्मन ताम्रकार को भी स्थान मिला। संगठन में लगातार खम्मन का कद बढ़ा है। खम्मन ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव,लोकसभा प्रभारी दिनेश गांधी,प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष भरत वर्मा के साथ मंच साझा किया। नवगठित ख़ैरागढ़ जिले से खम्मन ताम्रकार एकमात्र भाजपाई नेता रहे जिन्हें मंच में स्थान मिला। इससे पहले जनसंपर्क महाअभियान के लिए संगठन ने खम्मन को राजनांदगांव लोकसभा का सहप्रभारी मनोनीत किया था। जिसके बाद महाअभियान के तहत मोहला मानपुर से लेकर कवर्धा तक आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में खम्मन ताम्रकार मौजूद रहे हैं।