अब बचे हुए निगम मंडल आयोग पर संगठन के नेताओं की आस जगी है
रायपुर। राज्य सरकार ने निगम मंडल और प्राधिकरण की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य सहित 32 नेताओं को जगह दी गई है। इसमें MLA कुलदीप जुनेजा, अरुण वोरा सहित किरणमयी नायक, कुरुणा शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुरेंद्र शर्मा, देवेंद्र बहादुर सिंह आदि के भी नाम हैं। Also read: Cyber attack : AIIMS Raipur का मेल खोला और गायब हुए भ्रष्टाचार के सबूत, अब डेटा के बदले डॉलर मांग रहा हैकर
पहली सूची जारी होने के बाद अब बचे हुए निगम मंडल आयोग पर संगठन के नेताओं की आस जगी है। इसमें मार्कफेड, सीएसआईडीसी, बेवरेज कॉर्पोरेशन, पर्यटन मंडल, बीज निगम, वित्त आयोग, युवा आयोग, उर्दू एकेडमी, मदरसा बोर्ड, पर्यावरण संरक्षण मंडल सहित विभिन्न निगम मंडलों में अभी नियुक्ति होनी बाकी है। Also read: भुवनेश्वर बघेल को अ जा. दलेश्वर साहू को राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी
यहां देखिए बाकी नेताओं के नाम ओर उनको मिले विभाग
