×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

सरोज पाण्डेय ने सीएम भूपेश बघेल को भेजी राखी और पत्र, तोहफे में राज्य में पूर्ण शराबबंदी करने की मांग Featured

रायपुर: भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी के साथ भेजा पत्र है, सरोज पाण्डेय ने पत्र में मुख्यमंत्री से प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की है मांग, उन्होने पत्र में लिखा औऱ आशा व्यक्त की इस रक्षा बंधन में पूर्ण शराब बंदी करे मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए किया गया अपना वादा पूरा करेंगे।

Also read:Quarantine सेंटर में युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा लिखा गया पत्र इस प्रकार है

माननीय मुख्यमंत्री जी,
छत्तीसगढ़ प्रदेश

।। जय जोहर ।।

इस पत्र का उद्देश्य आपको आपका वादा जो आपने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हुए, चुनावी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की सभी माताओं-बहनों के साथ किया था, आपने उन्हें विश्वास दिलाया था, कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, तो प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी। आपके वादे पर छत्तीसगढ़ की बहनों ने आपको दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया और आप पर विश्वास किया, जिसके फलस्वरूप आप छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति में बहनों का विशेष महत्व है, तीजा-पोरा, राखी यह बहनों के त्यौहार हैं, अपने भाइयों के लिए छत्तीसगढ़ की हर महिला वर्षभर तीजा व रक्षाबंधन का इंतजार करती है, और भाई भी उसे कुछ ना कुछ उपहार देता है।

आज कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश ग्रसित है, हमारा छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। 40 दिनों के लॉकडाउन में बहनों पर होने वाली घरेलू हिंसाओं पर कमी आई थी, परन्तु लॉकडाउन समाप्त होने के बाद और शराब दुकानों के पुनः शुरू होने के साथ ही अत्याचार की शुरुआत पुनः हो गयी है, एक माँ का बच्चा जब नशे के हालात में डूबे अपने पिता से अपनी माँ को पीटते हुए देखता है, तो उस बच्चे के मन की पीड़ा उस दर्द को आप भलीभांति समझ सकते होंगे, अपने पति से रोज़ पिटती, उस बहन की पीड़ा भी असहनीय होती है प्रदेश के मुखिया होने के नाते बहनों की इस पीड़ा को दूर करें।

आपकी यह बहन आपको याद दिलाती है, कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का राजधर्म जनता से किए वादे को पूरा करना है, इस रक्षाबंधन में छत्तीसगढ़ की बहनों को उपहारस्वरूप कांग्रेस पार्टी का पूर्ण शराबबंदी का वादा पूरा कर यह भेंट अवश्य देंगे,रक्षासूत्र के साथ तिलक हेतु रोली और अक्षत भेज रही हूँ जो आपको आपका राजधर्म याद दिलाता रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास है।
प्रदेश की लाखों बहनों के साथ, मैं अपने उपहार का इंतजार कर रही हूँ।

आपकी बहन
सरोज पाण्डेय

Also read: हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाया, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में खुलासा

   

अब यह देखना है की सरोज पांडेय द्वारा मांगे गए राखी के तोफे में मुक्यमंत्री से क्या तौफा मिलता है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 23 July 2020 14:11

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.